श्री दुर्गा जी पी0जी0 कॉलेज चंडेश्वर में शिक्षक संघ का चुनाव हुआ संपन्न,डॉ0 प्रवेश सिंह लगातार 10वीं बार अध्यक्ष चुने गए चुने गए
Teachers' union election was held in Shri Durgaji PG College Chandeshwar, Dr. Pravesh Singh was elected president for the 10th consecutive time

आजमगढ़।श्री दुर्गा जी पी0जी0 कॉलेज चंदेश्वर में शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न,डॉ0 प्रवेश सिंह लगातार 10वीं बार अध्यक्ष चुने गए चुने गए,आज दिनांक 4 फरवरी 2025 मंगलवार जनपद के प्रतिष्ठित महाविद्यालय श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर आजमगढ़ में डॉ हर्ष कुमार गौतम निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में शिक्षक संघ के पदाधिकारी कार्यालय मंत्री सत्येंद्र पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संघ के मंत्री इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने सदन में उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत कराया की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 26 जनवरी 2025 को समाप्त हो गया था, लेकिन कतिपय विपरीत परिस्थितियों के कारण तथा कई सदस्यों की मांग पर यह चुनाव टाल दिया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन ही आज के तिथि की घोषणा अध्यक्ष जी की अनुमति से मोबाइल पर तथा सभी ग्रुप में सम्मानित सदस्यों को दे दी गई थी। आज यह चुनाव लगभग 19 दिन विलंब से दिनांक 4 फरवरी 2025 को करने का प्रस्ताव सभी सम्मानित सदस्यों की सहमति से कराया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह घोषणा भी की कि अध्यक्ष की अनुमति से पिछली कार्यकारिणी जिसका कार्यकाल पूरा हो चुका है वह भंग की गई। आप सभी सभी सम्मानित सदस्यों शिक्षक संघ के पद के लिए इच्छुक सदस्य अपना नामांकन माननीय चुनाव अधिकारी के समक्ष निर्धारित समय के अंदर कर दे । निर्धारित समय के अंदर पांचो पदों के लिए सिर्फ एक-एक नाम आए सभी पद के लिए सिर्फ पांच नाम आए। अंतिम रूप से चुनाव अधिकारी ने सभी पद के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने का अनुरोध किया जिससे यथाशीघ्र निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। सदस्यों ने एक पंक्ति में प्रस्ताव पारित करते हुए समेकित रूप से यानी सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि पिछली कार्यकारिणी को यथावत बहाल कर दिया जाए। उसमें किसी प्रकार का कोई परिवर्तन न किया जाए कुछ सदस्यों ने यह कहकर प्रस्ताव का समर्थन किया की कार्यकारिणी में बिना किसी छेड़-छाड़ के यथावत रखा जाए। जिसका सभी सदस्यों ने समवेत स्वर में समर्थन किया।
चुनाव अधिकारी डॉ0हर्ष कुमार गौतम ने सभी सदस्यों की भावनाओं का समादर करते हुए अध्यक्ष के रूप में डॉ प्रवेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष के रूप में डॉ0 अखिलेश यादव, महामंत्री के रूप में इंजीनियर जितेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष प्रो0 रामानंद सिंह तथा संयुक्त मंत्री के रूप में डॉo विष्णु देव यादव के निर्वाचित होने की घोषणा की तथा निर्वाचित सभी पदाधिकारी से यह अपेक्षा भी की कि आप शिक्षक हितों की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे । सदन में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई देते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया बधाई देने वालों में मुख्य रूप से प्रो0मधुबाला राय,डॉ0 वीरेंद्र दुबे डॉ0 कौशल डॉ0सत्येंद्र ,डॉ0 फखरे आलम , डॉ0 सुनील कुमार यादव, डॉo मुकुल दत्त पांडे, डॉo अजीत प्रताप सिंह, आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन संघ के मंत्री इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने किया ।



