मधुबन मोड़ के पास आये दिन लगता है जाम। लोग हो रहे परेशान। 

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। घोसी नगर के मधुबन मोड़ के साथ मझवारा मोड़ पर आये दिन लगने वाले लंबे जाम के चलते राहगीरो के साथ दुकानदारों को हो रही परेशानी। मात्र होमगार्ड के भरोसे व्यवस्था। सड़क के दोनों ओर टेम्पो, ई रिक्सा के साथ ठेलो के बेतरतीब खड़ा रहने से लगता है जाम।

घोसी नगर के मधुबन मोड़ पर सड़क के दोनों तरफ टेम्पो, ई रिक्सा के साथ ठेलो के बेतरतीब से खड़े होने के चलते सड़क के सकरी हो जाने के कारण बराबर जाम की स्थिति बनी रहती है। जब कोई लम्बा वाहन मधुबन की तरफ से मुख्य मार्ग की ओर या मुख्य मार्ग से मधुबन की तरफ जाने के लिए मुड़ती है तो इसके चलते देर तक लम्बा जाम लग जाता है। व्यस्त जगह होने के बाद भी मधुबन मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था एक होमगार्ड के भरोसे रहती है। जाम के चलते मऊ, दोहरीघाट की तरफ जाने वालो के साथ विद्यालय जाने वाले विधार्थियो को बहुत परेशानी होती है। इसके चलते दुकानदारों की बिक्री पर भी असर पड़ता है। नगर के उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभय तिवारी, संजय आर्य, आलोक आर्य , प्रदीप गुप्ता आदि ने मांग किया कि लोगों को जाम की समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाने के साथ टैक्सी स्टैंड की अन्यत्र व्यवस्था की जाय।

Related Articles

Back to top button