पत्रकार के साथ मारपीट व गाली गलौज कर धमकी देने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह

लालगंज /आज़मगढ़:पत्रकार के साथ मारपीट व गाली गलौज कर धमकी देने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। स्थानीय नगर के युवा पत्रकार संजय गुप्ता शुक्रवार को नगर क्षेत्र के टिकरगाढ़ में समाचार संकलन कर रहे थे। की मोहल्ले का ही शकील अहमद समाचार संकलन को लेकर उनसे विवाद करने लगा मना करने पर हाथापाई कर जान से मारने की धमकी देने लगा। संजय द्वारा घटना की सूचना चौकी प्रभारी को दिया गया।आज शकील अहमद के खिलाफ देवगांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।प्रभारी निरीक्षक देवगांव विमल प्रकाश राय ने कहा कि पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाले दोषी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button