शादी समारोह में शामिल हुए युवक की चाकू मारकर हत्या

A young man who attended a wedding ceremony was stabbed to death

जबलपुर में चाकू बाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है जहां 24 घंटे पहले एक युवक को बीच सड़क पर चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था,वही गढ़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल हुए एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया,घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए,घायल हुए युवक को घायल अवस्था में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे डॉक्टरों ने चेक करने पर मृत घोषित कर दिया, घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मृतक के भाई ने शेखर रजक ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसका भाई अभिषेक रजक गायत्री नगर थाना अधारताल क्षेत्र का निवासी है जो शादी समारोह में गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नगर आया हुआ था, शादी समारोह में लड़की पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जहां, अभिषेक इस बात विवाद को शांत करने के लिए गया हुआ था इसी दौरान वह मौके पर मौजूद करण रजक और अर्जुन रजक ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया यह घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए,

वही पुलिस के द्वारा हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियो की तलाश की जा रही है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button