आजमगढ़ के कोईलाड़ी बुजुर्ग उप-चुनाव में प्रधान चुनी गइ पूनम,367वोट पाकर बनी विजेता, 4 कैंडिडेट मैदान में थे
Poonam was elected Pradhan in Koiladi Bujurg by-election, she became the winner by getting 367 votes, 4 candidates were in the fray

आजमगढ़ जिले के ब्लॉक मुहम्मदपुर क्षेत्र की कोईलाड़ी बुजुर्ग ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान उपचुनाव का मतगणना शुक्रवार को हुआ। प्रधान पद के लिए 4 लोग मैदान में थे। इनमें से पूनम भारती को सबसे ज्यादा वोट मिले और उन्हें ग्राम प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई। रानी की सराय थानाध्यक्ष गंभीरपुर थाने की पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने कैमरे की निगरानी में मतगणना कराया।चरो कैंडिडेट के एजेंट के सामने बैलट पेपर को दिखा कर गिनती की गई। जिसे प्रथम राउंड व द्वितीय राउंड में उर्मिला देवी आगे रहे। वहीं तीसरे राउंड में उर्मिला को पिछे करते हुए पूनम ने कुल 367 वोट पाकर जीत हासिल की। उर्मिला देवी 345, सुजाता 245, कलावती देवी 108 वोट मिला। कुल 1086 वोट पड़े थे। इसमें 18 वोट रद्द किए गए है। अधिकारियों ने नव निर्वाचित प्रधान पूनम भारती को प्रमाण पत्र सौंप दिया है।सहायक विकास अधिकारी पंचायत सरवन कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय, थाना गंभीरपुर पुलिस की देखरेख में मतगणना सकुशल संपन्न हुई



