आजमगढ़:राशन वितरण के दौरान समूह की महिलाओं से युवक का विवाद,वीडियो वायरल

 

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बनावे गंगापुर गांव में राशन वितरण के दौरान समूह की महिलाओं सरिता आदि और एक युवक के बीच विवाद हो गया। घटना के बाद गांव में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया और उन्हें थाने बुलाया।मिली जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मानवी गंगापुर में समूह की महिलाएं गांव में राशन का वितरण कर रही थीं।

इसी दौरान एक युवक से महिलाओं का विवाद हो गया। महिलाओं का आरोप है कि उक्त युवक पहले भी कई बार उनसे विवाद कर चुका है।घटना के दौरान हुए विवाद हाथबई और युवक द्वारा महिलाओं को धक्का तथा महिलाओं का मोबाइल छिनने का डियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिलाओं का कहना है कि वायरल वीडियो उस समय का है, जब विवाद करने के बाद युवक मौके से भाग रहा था।फिलहाल, डायल 112 की पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने पर मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button