आजमगढ़:विशाल युवा जागरूकता सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न

तहसील संवाददाता: अमित सिंह

मेहनगर/आजमगढ़:सुभासपा के पदाधिकारीयो ने मनाया महाराज सुहेलदेव जी की 1016 वी जयंती,चौरी बेलहा इंटर कॉलेज, परमानपुर, तरवां,में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संयोजन में चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की 1016वीं जयंती के अवसर पर विशाल युवा जागरूकता सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ इस भव्य आयोजन में माननीय सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर की गरिमामयी उपस्थिति रही।उन्होंने कहा की “महाराजा सुहेलदेव जी न केवल वीर योद्धा थे, बल्कि सामाजिक एकता और राष्ट्ररक्षा के प्रतीक थे।आज की युवा पीढ़ी को उनके साहस, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।जब तक हम अपने गौरवशाली इतिहास को नहीं जानेंगे, तब तक भविष्य को सशक्त नहीं बना सकते।”उन्होंने युवाओं को एकता, शिक्षा और राजनीतिक जागरूकता के महत्व को समझाते हुए समाज को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में युवाओं, सुभासपा कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और सम्मानित नागरिकों की भारी भागीदारी रही।

Related Articles

Back to top button