ब्लॉक कांग्रेस पनागर ने मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला जलाया
Bloc Congress Panagar burnt the effigy of Madhya Pradesh Cabinet Minister Prahlad Patel
जबलपुर:ब्लॉक कांग्रेस पनागर ने मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला जलाया,भाजपा के वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के एक बयान ने कांग्रेस को बड़ा मुद्दा मिल गया है। यह मुद्दा मिला है कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा जनता को भीख मांगने की आदत वाला बताने से। उनके इस बयान से कोई भी खुश नहीं है। शायद यही वजह है कि उनके पक्ष में पार्टी नेता वैसे सक्रिय नहीं हुए है, जैसे वे अन्य मामलों में होते हैं। इस मामले में पटेल लगभग अकेले पड़ गए हैं।इस मामले में अब कांग्रेस पूरी तरह से हमलावर है, जिसकी वजह से भाजपा भी बैकफुट पर आने के लिए मजबूर हो गई है। दरअसल, मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता के मांग पत्रों को भीख बताया वही पनागर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप पटेल एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पनागर में पुतला दहन किया गया
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट