सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर आइडियल पत्रकार संगठन ने जताया रोष,दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

The Ideal Journalist Organization expressed its anger over the killing of a journalist in Sitapur. Demand immediate arrest of the culprits.

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश:संपूर्ण भारत में पत्रकारों के हित में कार्य करने वाली संस्था आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की निर्मम हत्या की घोर निंदा की गई है। आइडियल पत्रकार संगठन की सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। तथा ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए तथा न्याय के कटघरे में लाते हुए फांसी की सजा दी जानी चाहिए। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, राकेश सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रजापति, अनिल सिंह, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संपर्क प्रमुख आबा साहबसूर्यवंशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम , राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत शुक्ला,प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामजी प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल एवं राशिद खान पठान,प्रदेश सचिव आशीष निषाद, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संजय राय, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रवण यदु, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड विनोद मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष गुजरात मनोज कुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान मनोहर लाल शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, दुर्गा सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राहुल खंडेराव, प्रदेश उपाध्यक्ष महाराष्ट्र आरिफ खान पठान, प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश प्रवीण मद्धेशिया, प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश बबलू राय,जिलाध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा, उत्तर प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने उक्त घटना की निंदा की तथा पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के परिजनों को 50 लख रुपए मुआवजा देने की सरकार से मांग की। आइडियल पत्रकार संगठन के पदाधिकारी ने पत्रकारों की उचित सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button