ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे धोनी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

डोईवाला, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। शादी समारोह मंगलवार और बुधवार को मसूरी में एक गुप्त स्थान पर होंगे।

धोनी प्राइवेट चार्टर विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे हैं। उन्हें देखने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी धर्मपत्नी साक्षी धोनी भी हैं।

धोनी अब एयरपोर्ट से बाय रोड मसूरी जाएंगे। कई और क्रिकेटरों के शादी समारोह में शामिल होने का अनुमान है।

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत व्यवसायी अंकित चौधरी से शादी कर रही हैं। दोनों ने लगभग नौ साल तक डेटिंग करने के बाद पिछले साल सगाई की थी। जनवरी 2024 में लंदन में जोड़े की सगाई समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल हुए थे।

यूके में पढ़ाई करने वाली साक्षी के अपनी यात्रा की तस्वीरों और ट्रेंडी आउटफिट्स की बदौलत सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं।

–आईएएनएस

आरआर/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button