आजमगढ़:आईजी ने किया जीयनपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण,अपराधियों पर नकेल कसने का दिया सख्त निर्देश,थाने के सभी रजिस्टर व नए बने भवन का किया निरीक्षण,थाने पर सफाई का भी दिया निर्देश

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़:आईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने शनिवार को दोहरीघाट जाते समय जीयनपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे आईजी अखिलेश कुमार ने कोतवाली में सबसे पहले गार्ड की सलामी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों का रख रखाव, शस्त्रागार, मेस, त्योहार रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर सहित पुलिस कर्मियों के लिए बने भवन का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।थाना समाधान दिवस पर आई जन समस्याओं के निस्तारण की स्थिति जानी। रजिस्टर नंबर चार और 10 का अवलोकन करते हुए उन्होंने प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडे को निर्देशित किया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिसे जनता में किसी तरह की असुरक्षा की भावना ना रहे। आम जनता में अपराधियों का कोई भय नहीं होना चाहिए। उन्होंने सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button