आजमगढ़:मूर्ति विसर्जन के दौरान बजाए जा रहे अश्लील गाने,पुलिस ने डीजे व उसके वाहन को किया सीज

आजमगढ़:मेंहनगर थाने की पुलिस ने अश्लील गाने बजाने व ध्वनि प्रदूषण करने वालों के डी.जे. वाहन सहित किया सीज, शुक्रवार को उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह के साथ जिगनी बाजार से पवनी खुर्द मूर्ती विसर्जन डियुटी मे तैनात थे की ग्राम समाज इन्टर कालेज के पास 02 संचालक आपस में डिजे की प्रतिस्पर्धा करते हुए तेज ध्वनी मे अश्लील गाने बजा रहे थे, जिनको बार-बार मना-करने पर नही मान रहे थे और तेज ध्वनी मे अश्लील गाने बजा रहे थे जिससे आम जनमानस को समस्या हो रही थी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 462/23 धारा 294/268/188 भादवि0 व 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत पंजीकृत कर डी.जे. वाहनों को सीज किया गया।बरामदगी का विवरण- 02 डी.जे. (डी.सी.एम/ट्रक के साथ)



