सरयू के रेत पर मिला अज्ञात युवक का शव ।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज देवरिया।
शुक्रवार की रात लगभग 8: 9 , बजे के बीच अज्ञात युवक थाना घाट के सामने सरयू के रेत पर गिर पड़ा हुआ था, राहगीरों द्वारा रेत पर पड़े हुए युवक को देखकर हो हल्ला करना शुरू कर दिया इसकी सूचना पुलिस को लोगो, द्वारा दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाने का प्रयास किया लेकिन युवक मृतक अवस्था में पड़ा हुआ था जिसको पोस्टमार्टम के लिए हर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया।
थाना घाट से कुछ दूरी पर उपजे घांस पर एक 45 वर्षीय युवक का शव मृतक अवस्था में मिला पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि एक अज्ञात 45 वर्षीय युवक मृतक अवस्था में पाया गया व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के विषय में कुछ कहा जा सकता है

