आजमगढ़:जनता इंटर कॉलेज द्वारा निकाली गई विधिक जागरूकता रैली

रैली का उद्देश्य लोगों को न्याय के प्रति जागरूक करना

रिपोर्ट: राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़। निजामाबाद कस्वे के जनता इंटर कॉलेज निजामाबाद में शासन के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता रैली निकाली गयी। निजामाबाद कस्वे में स्थित जनता इण्टर कालेज के छात्र – छात्राओं ने विधिक जागरूकता रैली निकाली। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को न्याय के प्रति जागरूक करना था। रैली में छात्राएं अपने हाथ में विधिक जागरूकता रैली का बैनर लिए चल थी। रैली को कस्वे में विभिन्न मार्गों से लें जाया गया।रैली को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य शौकत अली सिद्दीकी ने कहा कि रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है कि अमीर तथा गरीबों को बराबर का न्याय मिलना चाहिए। विद्यालय के प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि न्यायिक विधिक दिवस अमीर हो या गरीब इंसान सबको न्याय एक समान के नारे के साथ बुलंद भारत की न्यायिक प्रक्रिया की सार्वभौमिकता को स्पष्ट किया । रैली में प्रमुख रूप से राम सुधार पासवान ,डॉ दिनेश प्रताप सिंह, सभापति तिवारी, मदन लाल यादव, विजय सिंह, गिरीश यादव ,गणेश राम सोनकर , संत प्रकाश ,अमिताभ त्रिपाठी ,सहित विद्यालय के शिक्षक शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button