आजमगढ़ के आर यस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने किया पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पहलगाम हमले की कड़ी निंदा

Azamgarh: Children of R Yes Convent School protested against Pakistan, strongly condemned the Pahalgam attack

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव

अतरौलिया/आज़मगढ़। नगर पंचायत अतरौलिया में स्थित आर यस कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर पूरे बाजार का भ्रमण किया और “पाकिस्तान मुर्दाबाद”जैसे नारों से समूचा बाजार गूंज उठा।
छात्रों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशवासियों को एकजुट रहने का संदेश भी दिया। बच्चों का जुलूस बाजार भ्रमण के बाद पुनः स्कूल परिसर पहुंचकर शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। विद्यालय की प्रिंसिपल एवं प्रबंधक राणा लाखन सिंह ने भी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की तीव्र भर्त्सना करते हुए केंद्र सरकार द्वारा सिंधु जल समझौते को समाप्त करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि “यह निर्णय राष्ट्रीय हित में लिया गया एक साहसिक कदम है, और इससे पाकिस्तान को पानी की तरह बहाया गया समर्थन भी रोका जा सकेगा।” भीषण गर्मी के बीच विद्यालय के बच्चों ने विरोध प्रदर्शन कर अपने देश के प्रति पाकिस्तान को सबक सिखाने का संदेश दिया, तथा हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button