उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
An intensive checking campaign was conducted under the leadership of the sub-continental officer

बलरामपुर आजमगढ़ से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के विद्युत उपखंड अधिकारी तुषार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज (ग्रामीण) के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार बकाये बिल और विद्युत चोरी तथा ओवरलोडिंग को लेकर पूरे स्टाफ के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर नंदलाल में उपखंड अधिकारी तुषार श्रीवास्तव,अवर अभियंता सत्यम गौड़, आशुतोष सिंह यादव, हेमंत यादव के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान चोरी से विद्युत उपभोग कर रहे 15 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कराया गया।उपकेंद्र बिलरियागंज और रौनापार के अंतर्गत विद्युत बकाए पर विच्छेदित लाइनों को बिना बकाया जमा करे चोरी से विद्युत उपभोग कर रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 138बी के अंतर्गत FIR कराया गया।5 उपभोक्ताओं के लोड में वृद्धि कराई गई एवं 3 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया। इस पूरे मामले से क्षेत्र में दहशत बनी रही।



