आजमगढ़:धनतेरस के दिन सोना चांदी के अलावा बर्तन खरीदारों के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

रिपोर्ट: राहुल पांडे
गंभीरपुर /आजमगढ़।शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुक्रवार को धनतेरस के दिन सोना चांदी, बर्तन, कुबेर जी, कपड़ा खरीदारों की बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। क्षेत्र के गंभीरपुर, बिंद्रा बाजार, मोहम्मदपुर, गोसाई की बाजार समेत अनेक बाजारों में सुबह से ही महिलाओं एवं पुरुषों की खरीदारी शुरू हो गई थी जो देर शाम तक चलती रही।पंडित पद्माकर मिश्रा ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन आयुर्वेद के भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। धन्वंतरि भगवान का जन्म त्रयोदशी तिथि के दिन होने के कारण इस दिन को धनत्रयोदशी और धनतेरस जैसे नाम से जाना जाता है।इस साल धनतेरस का त्योहार शुक्रवार को है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा की जाती है।धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।



