आजमगढ़:कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों का एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन धीरज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कादीपुर रौनापार में हुआ संपन्न

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक अंतर्गत स्थित धीरज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक दिवसी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्रों ने भाग लिया ।उद्घाटन मैच एनसीएस फूलपुर और सनी एकेडमी करखिया के बिच हुआ ।जिसमें एनसीएस फूलपुर ने 29/8 से उद्घाटन मैच जीता।एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में कूल 18 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया ।प्रतिभाग करने वाली टीम चुल्ली राम इंटर कॉलेज कादीपुर, वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज करमैनी, जौहर इंटर कॉलेज चांदपट्टी ,इस्लामिया इंटर कॉलेज सोन बुजुर्ग ,एलपीडी इंटर कॉलेज जमुवारी, राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज रौनापार, एसआरएस इंटर कॉलेज कादीपुर ,धीरज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कादीपुर ,आर के एम कैंपस धनछुला और बीएसडी इंटर कॉलेज रौनापार सहित 18 विद्यालयों के प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।धीरज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजकिशोर शर्मा ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक के 60 किलो वजन से कम कबड्डी के खिलाड़ियों का प्रतिभा हो रहा है। एक दिवसी कबड्डी प्रतियोगिता है। विजयी स्कूल की टीम को स्मृति चिन्ह, मेडल आज पुरस्कार में दिया जाएगा।उद्घाटन रामप्रवेश सिंह ने किया। बृजकिशोर शर्मा, मलखान सिंह, शैलेंद्र सिंह , सहित दर्जनों लोग खिलाड़ियों के हौसले को बुलंद कर रहे थे । रेफरी मोहम्मद एहतेशाम, मोहम्मद फैसल और अब्दुल्ला कमाल रहे। कमेंट्री कर रहे हैं मोहम्मद एहतेशाम और मोहम्मद सलमान मास्टर लोगों को रूबरू कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button