आजमगढ़:मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत गांव में छाया मातम परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल के पास बुधवार की रात मूर्ति विसर्जन करके घर लौटते समय अनियंत्रित बाइक पोल से टकराने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। चारों युवक मूर्ति विसर्जन कर एक ही बाइक से लौट रहे थे। एक साथ तीन युवकों की मौत से कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। दो युवक एक गांव के और दो अन्य दूसरे गांव के रहने वाले थे। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में दीपावली पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार को डीजे के साथ युवक प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़ैला ताल गये थे। मूर्ति विसर्जन जुलूस के साथ पलिया गांव निवासी सोनू राजभर (20), विवेक राजभर (22) और रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव निवासी रिक्की राजभर (18) और विक्की राजभर (22) एक ही बाइक से गये थे। विसर्जन के दौरान ही चारों युवक बाइक से सुम्भी बाजार चले गए। वहां से रात करीब नौ बजे वापस लौट रहे थे। रानी की सराय और जहानागंज थाना सीमा पर स्थित बड़ैला ताल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक छिटक कर सड़क के बगल मे स्थित गड्ढे में चली गई। बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से विसर्जन कर लौट रहे अन्य साथियों ने चारों को लहूलुहाने देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई और सभी को सबसे पहले पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने सोनू, विवेक और रिक्की को मृतक घोषित कर दिया। विक्की की हालत गंभीर है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही गुरुवार को तीनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button