आजमगढ़ में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो की मौत,तीन की हालत गंभीर
Two killed, three in critical condition in collision between two motorcycles in Azamgarh

Azamgarh. Three youths were seriously injured in a head-on collision between two bikes near Khanpur School in Saraimir police station area on Tuesday night at around 9.30 pm. The injured were taken to Phulpur Health Center with the help of local people, where two youths died during treatment while the third youth has been admitted to a private hospital in the city in critical condition. According to the local police, Manish Prajapati alias Santi, 24 years old, resident of Pawai Ladpur, lived in Mumbai for livelihood and had come to the village for his marriage. On Tuesday night, he was returning home from Faridha after attending a family function, when near Khanpur School, his bike collided with the bike of Atul Yadav (25), resident of Abu Saidpur, Hubbiganj (Thana Didarganj) and Amit Yadav alias Chhotu (18), resident of Kharsahan, who were coming from the opposite direction. All three youths were seriously injured in the accident. With the help of local people and police, they were taken to Phoolpur Health Center, where Manish Prajapati and Atul Yadav died. Amit Yadav was referred to a private hospital after first aid, where his condition remains critical. Manish was the fourth among two brothers and two sisters in his family. Atul Yadav was a truck driver and was the second among two brothers and one sister in his family. Police has taken both the bodies in its custody and sent them for postmortem and started investigating the case. There is a wave of mourning in the families of both the deceased due to the accident.
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर स्कूल के पास में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से फूलपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया जबकि तीसरे युवक को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, पवई लाडपुर निवासी मनीष प्रजापति उर्फ संटी उम्र 24 वर्ष रोजी रोटी के लिए मुंबई में रहता था और अपनी शादी के लिए गांव आया हुआ था। मंगलवार की रात वह फरिहा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था कि खानपुर स्कूल के पास उसकी बाइक की टक्कर अबू सैदपुर, हुब्बीगंज (थाना दीदारगंज) निवासी अतुल यादव (25) और खरसहन निवासी अमित यादव उर्फ छोटू (18) की बाइक से हो गई, जो विपरीत दिशा से आ रहे थे,हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें फूलपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां मनीष प्रजापति और अतुल यादव ने दम तोड़ दिया। अमित यादव को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मनीष अपने परिवार में दो भाईयों और दो बहनों में चौथे नंबर पर था। वहीं, अतुल यादव ट्रक ड्राइवर था और अपने परिवार में दो भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से दोनों मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।



