एसपी आजमगढ़ ने 7 पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदक से किया सम्मानित

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुख्यमंत्री का वीरता पदक एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित आजमगढ़ जिला के 7 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय आजमगढ़ में वीरता पदक, अति-उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने की खबर सुनते ही पुलिसकर्मियों के घरों में एक बार फिर से दीपावली का माहौल बना हुआ है लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाइयां दे रहे हैं तो वही मिलने जुलने वाले लोग पुलिस कर्मियों के घरों पर आकर बधाइयां दे रहे हैं।मुख्यमंत्री का वीरता पदक-उप-निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट प्रभारी जनपद आजमगढ़ को कर्तव्य पालन के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा वीरता पदक एवं रू 1000/- का प्रतिमाह भत्ता से सम्मानित किया गया है।अति उत्कृष्ट सेवा पदक-मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार (थाना निजामाबाद), मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार मिश्रा (थाना बिलरियागंज), मुख्य आरक्षी सूबेदार यादव (थाना तहबरपुर) व मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार पाण्डेय (पुलिस लाइन्स) को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।उत्कृष्ट सेवा पदक-उप-निरीक्षक विनय कुमार दुबे स्वाट टीम आजमढ़ व मुख्य आरक्षी संजय सोनकर (पुलिस लाइन्स) को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक हेतु जनपद के कुल 24 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया था, जिसमें 18 पुलिस कर्मी गैर जनपद स्थानांतरित हो चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button