आजमगढ़:बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एपिलेप्सी दिवस के उपलक्ष्य पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में शुक्रवार को बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।उदघाटन के अवसर पर ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहाकि इस तरह के स्वास्थ्य कैम्प का मुख्य उद्देश्य गांव में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुबिधा मिले ।मानसिक स्वास्थ्य तथा रोगों के लक्षणों के बारे में मानसिक रोग विशेषज्ञ डा सुमित सिंह द्वारा विस्तारपूर्वक समझाया गया। शिविर में आए समस्त लाभार्थियों तथा रोगियों का मानसिक रोगों के लिए स्क्रीनिंग की गई।मेले में कुल 315 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया , जिसमें से 24 मानसिक रोग से ग्रस्त रोगियों को परामर्श के साथ निः शुल्क दवा का वितरण किया गया।मेले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदपुर पर कार्यरत समस्त चिकित्साधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारी सहित क्षेत्र की आशाएं एवं संगिनी उपस्थित रहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर के प्रभारी डॉ आर के मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button