संगठन सृजन अभियान:बैठक में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर हुआ विचार विमर्श
Organization Creation Campaign: Discussion on strengthening the Congress Party took place in the meeting

आजमगढ़, 23 मई को कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हरैया ब्लॉक के मऊ कुतुबपुर में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत राय ने की।बैठक के मुख्य अतिथि ज़िला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के नव निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने ज़मीनी स्तर पर कांग्रेस के विचारों को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।मुख्य अतिथि कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा.“कार्यकर्ताओं की एकजुटता और विचारधारा के प्रति समर्पण ही कांग्रेस को पुनः मज़बूत बनाएगा। हमारा लक्ष्य है — हर गांव, हर बूथ तक कांग्रेस की उपस्थिति दर्ज कराना।”
कार्यक्रम का संचालन तेज बहादुर यादव ने किया ।
बैठक में चन्द्रपाल यादव, सुरेंद्र सिंह, गोपाल कृष्ण राय, राहुल राय, सुनील सिंह, अजीत राय, ओम प्रकाश यादव, प्रदीप यादव,प्रेमचंद पाठक, अम्बिका दूबे, बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।
जिला कांग्रेस कमेटी



