श्री मद् भागवत कथा श्रवण करने मात्र से लोग हो जाते हैं भवसागर से पार पंडित जितेंद्र शास्त्री

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के कंन्धरापुर थाना अंतर्गत आजमपुर गांव के मेले वाली बाग में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन का आज तीसरा दिन है उसमें व्यास पीठ से कथावाचक पंडित जितेंद्र शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया। उन्होंने बताया की भागवत कथा सुनने मात्र से प्रेत बाधा से मुक्ति हो जाती है और श्रीमद् भागवत कथा ऐसे ब्राह्मणों से कराना चाहिए जो संध्या बंदन करता हो और वेद वेदान्त का ज्ञाता हो, शारीरिक रूप से शुद्ध हो, मांस मदिरा का सेवन नहीं करता हो। और श्रोताओं को भी कुछ नियमों का पालन करना चाहिए जैसे अगर एक सप्ताह की कथा हो रही हो तो प्रयास करेगी। एक सप्ताह व्रत का पालन करें। शारीरिक रूप से शुद्ध रहे, शुद्ध भोजन करें, तब जाकर कथा श्रवण करने का लाभ मिलेगा। बीच-बीच में अपने भक्ति भजन से श्रोताओं के मन को मुग्ध कर देते थे। इस मौके पर पूरे क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मौजूद थे। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पीएसी और पुलिस के जवान तैनात रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button