बिलरियागंज बाजार में पुलिस के छापे मारी से रेस्टोरेंट संचालकों में मचा हड़कम्प

Police raid in Bilariaganj market caused panic among restaurant operators

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज कस्बा मे नये चौक के आसपास संचालित् रेस्टोरेंट पर बिलरिया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे रविवार को छापामारी करके आवश्यक कार्यवाई किया.इन रेस्टोरेंट के बारे में आम पब्लिक के बीच में चर्चा थी कि रेस्टोरेंट के आड़ में यहा देह व्यापार का धंधा होता है,जिसका दूध का दूध और पानी का पानी अलग करने के लिए थाना अध्यक्ष बिलरियागंज अपने दलबल के साथ रविवार को स्थानीय बाजार के नये चौक के आस पास स्थित कई रेस्टोरंटों पर छापा मार कर रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी दिया कि आप लोग अपने होटल की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए ग्रहकों को परदे मे ना बिठाकर सामने बैठायें जिससे आप लोगो के रेस्टोरेंट पर कोई ऊँगली न उठा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button