आजमगढ़:किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार 

Rape with girl arrested 

आजमगढ़ 2 जून: बरदह थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि विपक्षी जयप्रकाश पुत्र भभूति पाण्डेय ग्राम जिवली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ डरा धमका कर शारीरिक सम्बन्ध बनाता है तथा पूछने गयी पड़ोस की लड़की को ईट से मार दिया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 153/25 धारा 65(1),351(3),115(2) BNS & 4(2) POCSO पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।सोमवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त  जयप्रकाश पाण्डेय पुत्र विभूति उर्फ भभूति पाण्डेय निवासी ग्राम जिवली थाना बरदह जनपद आजमगढ उम्र करीब 48 वर्ष को जिवली तिराहे के पास से समय करीब 5.55 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button