बकरीद पर थानाध्यक्ष का सख्त संदेश,बैन जानवर की कुर्बानी पर होगी सख्त कार्रवाई

बकरीद पर्व शांति और सौहार्द से मनाएं: आजमगढ़ पुलिस की सख्त हिदायत, सोशल मीडिया पर रील अपलोड करना अपराध,गंभीरपुर पुलिस की सख्ती: खुले में कुर्बानी और अवशेष फेंकने पर होगी कार्रवाई

बकरीद पर सौहार्द का संदेश: प्रशासन व धर्मगुरुओं ने दिया शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का आह्वान

थानाध्यक्ष बसंत लाल की अपील: कुर्बानी सिर्फ निजी परिसरों में, कानून उल्लंघन पर सख्त एक्शन

 

आज़मगढ़ – आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को गंभीरपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गंभीरपुर थानाध्यक्ष श्री बसंत लाल ने किया।बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि कुर्बानी केवल अपने घरों या प्रशासन द्वारा निर्धारित निजी परिसरों में ही की जाए। सार्वजनिक स्थलों, सड़कों या खुले मैदानों में कुर्बानी करना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी करना न केवल अवैध है, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी घातक हो सकता है। साथ ही, कुर्बानी की प्रक्रिया या उससे जुड़े किसी भी दृश्य को रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि कुर्बानी के उपरांत उत्पन्न अवशेषों को नगर पंचायत द्वारा तयशुदा गड्ढों में ही दफनाया जाए। खुले में अवशेष फेंकने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और धार्मिक सहिष्णुता के साथ पर्व मनाने की अपील की। “बकरीद, आपसी मेलजोल और एकता का पर्व है। सभी धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि और नागरिक प्रशासन का सहयोग करें ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो,बैठक में क्षेत्र के प्रमुख धर्मगुरु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौलाना अली,इकबाल उर्फ चुन्नू नेता, मो रफीक उर्फ गुड्डू प्रधान, साजिद खान, अरविंद यादव उर्फ पिंटू प्रधान, अवधेश चौहान, पूर्व प्रधान अब्बन, समेत अन्य लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंत लाल के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार, चौकी प्रभारी संदीप दुबे, उप निरीक्षक ज्ञान यादव, उप निरीक्षक ओंकारनाथ पांडे, चौकी इंचार्ज गोसाई की बाजार विजय शुक्ला, उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव, दीवान कृपा शंकर सिंह, दीवान इंद्रपाल यादव, कांस्टेबल विश्वामित्र, कांस्टेबल रवि शंकर चौरसिया, राम अवतार सनेही, राहुल पांडे,राजेंद्र प्रसाद,अभिषेक उपाध्याय,आफताब आलम, अशोक विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button