माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘साड़ी लेयादी बनारस से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Mahi Srivastava and Goldie Yadav's folk song 'Saari Leyadi Banaras Se' released by Worldwide Records

भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुंदरता और अदाकारी का कोई जवाब नहीं। संगीतप्रेमियों के बीच उनका जलवा कायम है। ऐसे माही श्रीवास्तव के मनमोहक अदायगी और नृत्य से सजा हुआ मनोरंजनपूर्ण भोजपुरी लोकगीत ‘साड़ी लेयादी बनारस से’ आडियंस के बीच रिलीज किया गया है। इस सांग को भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने सुरीली आवाज में गाया है। उनकी आवाज के जादू पर हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव हरे पीले रंग की साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। वह अपनी कातिल अदा से चक्कू छुरिया चलाकर सबके दिलों को घायल कर रही है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गीत के बोल जहां बहुत प्यारे हैं और वहीं इसका संगीत बहुत ही मधुर बनाया गया है।इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव किसी को अपनी पत्नी की नई साड़ी देते हुए देखती है तो उसका भी मन नई साड़ी पहनने का होता है। वह अपने हसबैंड को फोन करके कहती है कि…

‘राजा हो राजा हमके उपहार चाही जी, गरवा के हार अ सिंगार चाही जी, देखि पर पाटीदार आँख फारस बलम, आपन फेवरिट कलर बतावत तानी, एगो साड़ी लाई जाके बनारस बलम…’

लिंकः https://youtu.be/-fI7pFgmW4A?si=nlYMzpEsv-s0Ipmw

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘हर एक गाना मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह सांग भी दिल के बहुत करीब है। इसका सब्जेक्ट बहुत प्यारा है। इस गाने की शूटिंग करना बहुत मजेदार था। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा अच्छे-अच्छे भोजपुरी गाने बनाती है। रत्नाकर कुमार सर ने भोजपुरी संगीत का एक अलग पहचान बना दिया है, जोकि भोजपुरी सिने जगत के लिए बहुत बड़ी बात है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।’,वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘साड़ी लेयादी बनारस से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके सबका मन मोह रही हैं। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button