आजमगढ़:दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत एक गंभीर घायल

रिपोर्ट: राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़। अहिरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया सिक्स लेन हाईवे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय व्यक्ति शनि की मौत हो गई वही उसका फुफेरा भाई अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना गंभीरपुर के दयालपुर मोतीपुर गांव निवासी सनी 23 पुत्र पब्बर और उसका फुफेरा भाई अभिषेक पुत्र अवधेश निवासी (भँटहाँ) गौरा थाना मेहनगर दोनों अपाची मोटरसाइकिल से सोमवार को अपने गांव दयालपुर आ रहे थे और परिवार के लोगों से रात्रि 11:00 बजे रात तक आने की बात बताएं लेकिन जब 12 बजे गये तो पिता पब्बर ने पुत्र के मोबाइल पर फ़ोन किया तो कोई और उठाया और बताया कि एक्सीडेंट हो गया है जिसमें से अभिषेक गंभीर रूप से घायल है और सदर अस्पताल में भर्ती है जानकारी पाकर परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे जहाँ पर शनि की मौके पर ही मृत्यु होना बताया गया। इसके पश्चात परिवार के लोगों द्वारा मृत बॉडी को सदर अस्पताल से अपने गांव दयालपुर अपने गांव लेकर आ गए। पुलिस विभाग को दुर्घटना की जानकारी होते ही गांव जाकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक ही गाड़ी को चला रहा था मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था । वह दिल्ली में रहकर जेसीबी चलाता था उसके परिवार के लोग भी दिल्ली में रहते थे लगभग 5 दिन पूर्व घर पर आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button