आजमगढ़:तीस हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

अहरौला/आजमगढ़:अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर दमदिऔना गांव में सोमवार की रात महावीर यादव पुत्र कुंज यादव के घर में पीछे से जंगले के सहारे छत पर चढ़ कर सीढ़ी के दरवाजे से अंदर दाखिल हुए चोरों ने घर के तीन कमरों से दो वाक्स उठा ले गए उसमें रखा तीस हजार रुपए नकद व ढाई लाख रुपए मूल्य का आभूषण निकाल कर घर से सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में वाक्सा तोड़ कर फेंका गया मिला परिजनों को मंगलवार को चोरी की जानकारी हुई। बताते चलें शंभूपुर दमदियौना गांव निवासी महावीर यादव पुत्र कुन्जू के द्वारा अहरौला थाना पर चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महावीर यादव की पत्नी उर्मिला देवी और उसकी पुत्री कंचन के शादी की तैयारी के लिए सोने की चैन कान की बाली सोने के झुमके सोने की कुंडल सोने की लॉकेट चांदी के पाजेब चांदी की पायल चांदी का मीना आदि रखा गया था। चोरी की जानकारी महावीर को तब हुई जब गांव का ही एक व्यक्ति सुबह-सुबह अपने खेत को देखने के लिए निकला तो रास्ते में ही दो बक्सा टूटे हालत में फेंकें गयें थें इसकी जानकारी गांव में जब लोगों को हुई कि गांव में किसी के घर चोरी हो गई है तो हर व्यक्ति अपने घर को खंगालना शुरू कर दिया तब जाकर महावीर भी अपने घर के पिछले तरफ दरवाजा खोल कर गए तो देखा उनके तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर में रखे कीमती सामान नगदी सहित बक्सा गायब था तब जाकर इसकी सूचना अहरौला पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस कार्रवाई कर कर वापस लौटी इसके बाद थाने के थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और चोरी की जानकारी लिए। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना से लोग सहमें हुए हैं जहां पूर्व की बड़ी चोरीयों का खुलासा नहीं हो सका है और फिर चोरी की घटनाएं बढ़ने से कहीं न कही पुलिस के गश्त पर सवालिया निशान भी उठ रहा है और उच्च अधिकारी भी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button