आजमगढ़:संकुल स्तरीय बालक्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे
दीदारगंज – आजमगढ:प्राथमिक विद्यालय सिसवारा के प्रांगण में एकदिवसीय बालक बालिका खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया।प्रतियोगिता का प्रारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज अश्वनी सिंह के द्वारा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवम् माल्यार्पण कर किया गया।इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय अमनावें की बालिकाओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवम् स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में आये ठाकुर प्रसाद सिंह , रामस्वारथ राजभर , दिनेश कुमार सिंह, विनोद कुमार बिंद ,एवम् विनोद यादव का स्वागत माल्यार्पण एवम् बैज अलंकरण क्रमशः आलोक सिंह ,आनन्दम दूबे, अमृतलाल, चंद्रगुप्त मौर्य एवम् कमलेश के द्वारा किया गया कंपोज़िट विद्यालय अमनावे एवम् प्राथमिक विद्यालय नरवे द्वितीय के बच्चों के मध्य कबड्डी के खेल से हुआ। जिसमें नरवे के बच्चों ने सिसवारा के बच्चों को कबड्डी प्रतियोगिता में 5 पॉइंट से हराकर विजय हासिल की। दोनों सत्रों में विविध प्रकार के खेलों से प्रांगण आपूरित रहा।अपराह्न् में विजेताओं के मध्य पुरस्कार वितरण किया गया खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगजं निर्णय रणंजय सिंह को क्रीड़ा प्रतियोगिता का सुचारू पूर्वक समन्वय एवम् निर्देशन करने हेतु विशेष आभार प्रकट किया गया।



