आजमगढ़:मतदाता पंजीकरण के लिए बूथ संख्या 267 पर कोई बीएलओ नही पहुंचा। लोगों ने लगाई गुहार

रिपोर्ट: चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 4 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को लोगों को मतदाता सूची में शामिल करना है। जिसके लिए प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल अधिकारी की तैनाती की गई है।वहीं रानी की सराय ब्लॉक के बूथ संख्या 267 पर कोई भी बीएलओ नहीं है वही नागरिकों ने बताया कि जिस बीएलओ की तैनाती की गई है वह बीमार है वह मेडिकल पर छुट्टी पर है। बीएलओ न होने से लोगों का फॉर्म नहीं भरा जा रहा है वहीं लोगों को सुपरवाइजर और इएआरओ भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहे हैं जिससे बूथ संख्या 267 पर मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कोई फॉर्म नहीं भरा जा रहा है ।एईआरओ खंड विकास अधिकारी रानी की सराय आराधना त्रिपाठी ने बताया कि अगर कोई नहीं जा रहा है तो दूसरी तैनाती की जाएगी।गांव के विजय राय ने बताया कि गांव में कोई भी बीएलओ नहीं आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button