Azamgarh :05 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला पुलिस मुठभेड में घायल/ गिरफ्तार
05 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला पुलिस मुठभेड में घायल/ गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी मुकदमा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ ने थाना मेंहनगर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक- 20.06.2025 को समय करीब 02 बजे दिन में विपक्षी जावेद S/O सिराजुद्दीन R/O देवईत थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ द्वारा वादी मुकदमा की पुत्र उम्र 05 वर्ष के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 320/2025 धारा 65 बीएनएस व 5m/6 पाक्सो एक्ट बनाम जावेद S/O सिराजुद्दीन निवासी देवईत थाना मेंहनगर आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है l दिनांक- 21.06.2025 को प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार मय हमराह को सूचना मिली कि दिनांक 20. 06.2025 को ग्राम देवईत मे 05 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त देवरिया की तरफ से गहुनी जाने वाली रोड से पैदल आ रहा है कही फरार होने के फिराक मे है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर एक व्यक्ति ग्राम राजधरपुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया, उक्त व्यक्ति पुलिस वालो को देखकर सडक के बाई तरफ खेत मे तेज कदम से जाने लगा जिस पर टार्च की रोशनी डालते हुए अभियुक्त को रुकने के लिये कहा गया, तो उसने पुलिस पर जान मारने की नियत से फायर कर दिया, पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त के बायें पैर गोली लगी है, घायल अभियुक्त को समय करीब 21.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। घायल अभियुक्त के इलाज हेतु सीएचसी मेंहनगर भेजा गया। घायल अभियुक्त की पहचान जावेद S/O सिराजुद्दीन R/O देवईत थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ के रूप में की गयी।
घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 326/2025 धारा 109/352 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।