आजमगढ़:दिव्यांग बच्चों को शिक्षा मे सहायता के लिए बांटे गए 153 उपकरण

रिपोर्ट: राहुल पांडे
आजमगढ़:24 नवम्बर ब्लाक लालगंज के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कुल लगभग 153 बच्चों को उपकरण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं जिला सामनवक समेकित शिक्षा संतोष कुमार ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उपकरण की सहायता से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी, बच्चे शिक्षा ग्रहण करके आत्मनिर्भर बनेंगे। सरकार उनकी तरफ से तमाम योजनाएं लागू कर रही है। दिव्यांग बच्चे शिक्षा ग्रहण करके अपने मां-बाप और गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। समग्र शिक्षा अभियान और एलिम्को कानपुर की तरफ से जनपद स्तरीय समारोह में 6 से 14 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, सीपी चेयर एल्बो क्रच,ब्रैकीट, स्मार्ट क्रेन, दियरिंग एंड आदि वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक श्याम कन्हैया, दयाशंकर, कुसुम, मीरा देवी, स्पेशल एजुकेटर दुर्गावती प्रजापति, संगीता यादव, संगीता देवी आदि ब्लॉक के स्पेशल एजुकेटर के अलावा विद्यालय के अध्यापक उपस्थित थे।



