आजमगढ़/मऊ:छुट्टी पर घर गए पीआरबी 112 के चालक का घर के आंगन में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला शव
Azamgarh,The body of the driver of PRB 112, who had gone home on leave, was found hanging from a sari noose in the courtyard of the house

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाने पर तैनात पीआरवी 112 का सिपाही संजय कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम बुढ़ावे थाना सरायलखंसी सोमवार की शाम को बिलरियागंज से ड्यूटी करके घर गए थे। मंगलवार की सुबह संजय के बड़े भाई सीताराम घर में किसी काम से गए तो देखा कि संजय का शव साड़ी के फंदे से आंगन में लगे ग्रिल से लटक रहा था। उन्होंने इसकी सूचना सराय लखन्सी थाने पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी सरायलखन्सी तथा फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई और शव को खांसी के फंदे से उतरवा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। उनकी पत्नी अपने चार बच्चों के साथ दो दिन पहले अपने मायके उसरी बुजुर्ग थाना दोहरीघाट गई हुई थी। संजय तीन भाई थे तीनों लोग अलग-अलग मकान बनाकर रहते थे सूचना मिलते ही मायके से उनकी पत्नी भी घर आ गई। पूरे परिवार का रो रो का बुरा हाल था।



