बिंद्रा बाजार में पहली बार हाईटेक डेंटल सुविधाएं, चंदन डेंटल क्लीनिक तैयार,बिंद्रा बाजार में दंत चिकित्सा का नया युग: डॉ. संजना चौहान जल्द करेंगी सेवाएं आरंभ

बिंद्रा बाजार को मिला सौगात, प्रसिद्ध डेंटल विशेषज्ञ डॉ. संजना चौहान जल्द करेंगी चंदन डेंटल क्लीनिक पर सेवा प्रारंभ
आजमगढ़: जिले के बिंद्रा बाजार क्षेत्रवासियों के लिए यह एक बड़ी और सौभाग्यपूर्ण खबर है। दंत चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित और अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. संजना चौहान बहुत जल्द चंदन डेंटल क्लीनिक, वाराणसी रोड, नियर बालिका इंटर कॉलेज, बिंद्रा बाजार में अपनी सेवाएं प्रदान करने आ रही हैं।डॉ. संजना चौहान देश के प्रसिद्ध डेंटल विशेषज्ञों में से एक मानी जाती हैं। उनके आगमन से बिंद्रा बाजार और आस-पास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मरीजों को अब दांत संबंधी किसी भी बीमारी के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्लीनिक
चंदन डेंटल क्लीनिक को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और तकनीकों से सुसज्जित किया गया है। यहां लेजर तकनीक से उपचार किया जाएगा, साथ ही डिजिटल एक्स-रे, कंप्यूटराइज्ड जांच प्रणाली और हाई-डेफिनिशन डेंटल कैमरा जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस डिजिटल कैमरे की मदद से दांतों की आंतरिक स्थिति को स्क्रीन पर लाइव देखा जा सकेगा, जिससे निदान अधिक सटीक और इलाज अधिक प्रभावी होगा।डिजिटल मशीनों से लैस यह क्लिनिक बिंद्रा बाजार क्षेत्र का पहला ऐसा डेंटल सेंटर होगा जहाँ विश्वस्तरीय तकनीक के माध्यम से मरीजों को सुविधा, सटीकता और त्वरित इलाज का लाभ मिलेगा।
स्थानीय लोगों में उत्साह
डॉ. संजना चौहान के आगमन की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोग इस पहल को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।



