Azamgarh news:रविवार को भी खुला रहेगा कैश काउंटर, जमा होगी विद्युत बिल

रिपोर्ट: चंदन शर्मा
रानी की सराय/आजमगढ़:एक मुफ्त समाधान योजना के तहत समस्त विद्युत भार के घरेलू, वाणिज्यिक, निजी नलकूप, निजी संस्थान, औद्योगिक श्रेणी के समस्त उपभोक्ताओं के साथ चोरी प्रकरणों में भी जुर्माने की राशि में छूट के लिए रानी की सराय विद्युत उपकेंद्र पर कैंप लगाकर के विद्युत बिल जमा किया जा रहा है वहीं रविवार को भी विद्युत बिल जमा करने के लिए काउंटर खुले रहेंगे ।इस संबंध में रानी की सराय विद्युत उपकेंद्र के जेई रामकृष्ण यादव ने बताया कि 3 दिसंबर दिन रविवार को भी विद्युत बिल जमा करने के लिए काउंटर खुला रहेगा उन्होंने सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग एक मुश्त समाधान योजना का लाभ लें



