आजमगढ़ में ईंट पत्थर से सिर कुचकर युवक की हुई हत्या क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी पुलिस

Azamgarh news:Sensation in the area after a young man was murdered by crushing his head with bricks and stones, police busy investigating

आजमगढ़।सगड़ी क्षेत्र के रौनापार थाना क्षेत्र में खेत में बने ट्यूबवेल पर मिला एक युवक का सिर कुचला शव दो हिरासत में रौनापार थाना क्षेत्र के रचनपट्टी बालाजी गांव में सोमवार सुबह खेत में बने ट्यूबवेल पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान विनय प्रजापति 26 वर्ष निवासी हरिपारा, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ के रूप में हुई है, जो वर्षों से मोती चंद पटेल के घर मजदूरी करता था।रविवार रात वह रोज की तरह खाना खाकर जिनके यहां काम करता था उनके ट्यूबवेल पर सोने चला गया सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा, जिसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस सीओ सगड़ी और एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। चिराग जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्षेत्राधिकारी और हमारी टीम ने घटनास्थल की जांच की। सर्विलांस व फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन कर रही है। दो लोगों पर हत्या की आशंका है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों और साजिश की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button