आजमगढ़:पम्पिंग सेट (छोटा इंजन) चोरी करने वाला गिरफ्तार
Pumping set (small engine) thief arrested

आजमगढ़: पवई थाने की पुलिस ने पम्पिंग सेट (छोटा इंजन) चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ग्रा0 रामनगर थाना पवई आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 25.07.25 की रात्रि 9 बजे उनके खेत से किसी अज्ञात चोर द्वारा खेत में लगा पम्पिंग सेट (छोटा इंजन) को चोरी कर लिया गया है, उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 213/25 धारा- 303(2) बीएनएस के पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान चोरी करने वाले अभियुक्त अंकित उर्फ मोखन यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम रामनगर थाना पवई जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया. शनिवार को उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त अंकित उर्फ मोखन यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम रामनगर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को ग्राम रामनगर से बलुआ मोड़ जाने वाले खड़न्जा के पास से समय करीब 08.20 बजे गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त के निशानदेही पर ग्राम रामनगर व ग्राम कछरा पर बने अर्द्धनिर्मित मकान में से चोरी किये पम्पिंग सेट (छोटा इंजन) की बरामदगी की गयी एवं अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।



