आजमगढ़:अवैध असलहा व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार
Azamgarh news:A vicious accused arrested with illegal arms and cartridges

आजमगढ़ 2 अगस्त: सरायमीर थाने की पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को उ0नि0 नीरज गौड़ मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति राजन विश्वकर्मा पुत्र लालमनी निवासी सूफिगंज थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को 01 अदद तमंचा .315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ बस्ती नहर पुलिया के दाहिने छोर के पास से समय करीब 00.15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, बरामदगी के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 355/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



