आजमगढ़:विश्व हिंदू महासंघ भारत की मण्डलीय बैठक जिला कार्यालय पर हुई संपन्न
Azamgarh news:विश्व हिंदू महासंघ भारत की मण्डलीय बैठक जिला कार्यालय पर हुई संपन्न
आजमगढ़ विश्व हिंदू महासंघ भारत की मंडलीय बैठक सिधारी के बेलनाडीह स्थित जिला कार्यालय में हुई संपन्न। प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी अमृत सिंह के सम्मति से प्रदीप सिंह को माला पहनाकर मऊ का जिला अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही संगठन विस्तार के लिए बहुतो को संगठन की सदस्यता शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान आजमगढ़ जिला अध्यक्ष राणा संत विजय सिंह ने सभी को माल्या अर्पण कर सभी को सम्मानित किया।इसके उपरांत संगठन के प्रचार प्रसार व सहित आगामी योजनाओं के बारे में रणनीति तैयार संगठन के विस्तार के लिए निर्देश दिया गया। जिला अध्यक्ष राणा संत विजय सिंह ने बताया कि सनातन संस्कृति हमारे आदर्श योगी आदित्यनाथ की हाथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सभी हिंदू जनमानस को जगा कर विकास की ओर जाने की जरूरत है महामंत्री की जिम्मेदारी अमरनाथ सिंह जिला मंत्री कन्हैया जैसवार अजय प्रताप सिंह को दी गई। सदस्यता अभियान चलाकर संगठन व गांव ब्लॉक नगर को मजबूती से खड़ा किया जाने का निर्देश दिया गया मंडलीय बैठक में शामिल शक्ति सिंह सुशील कुमार सिंह राधेश्याम पांडे हिमांशु सिंह गौरव यादव विष्णु यादव हिमांशु यादव जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह अविनाश भारद्वाज रणवीर सिंह लालगंज जिला मंत्री राम भवन तिवारी दयानंद राजभर जितेंद्र राम जय मंगल सिंह सहित सैकड़ो संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण किया कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन जिला संयोजक संजय सिंह ने किया अंत में मऊ जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कार्यक्रम का समापन घोषणा किया।