आजमगढ़:जिला पंचायत सदस्य के बेटे का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
Azamgarh: Mahapradhan Urmila Devi's son Ashok Yadav dies of heart attack

आजमगढ़ जिले के फुलवरिया बाज़ार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पवई के मित्तूपुर क्षेत्र की वर्तमान महाप्रधान और जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी के पुत्र अशोक यादव का शुक्रवार को अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। अशोक यादव, जिनकी उम्र मात्र 40 वर्ष थी, चन्द्रभान यादव के पुत्र थे।परिजनों के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।अशोक यादव अपने पीछे पत्नी और 10 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। एक युवा, मिलनसार और सक्रिय व्यक्ति के अचानक चले जाने से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में गहरा आघात पहुँचा है। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से लोग लगातार उनके आवास पर पहुँच रहे हैं।ग्रामवासियों ने बताया कि अशोक यादव हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे और हर किसी की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से क्षेत्र ने एक होनहार और सज्जन व्यक्ति को खो दिया है



