बिलरियागंज का शिफा अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर,गरीब, असहाय और गंभीर रोगियों के लिए बना संजीवनी

Azamgarh news:Shifa Hospital and Research Center of Bilariaganj, a lifesaver for the poor, helpless and critically ill

रिपोर्ट:रोशन लाल

आज़मगढ़ जनपद के बिलरियागंज क्षेत्र में स्थित शिफा अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर आज ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के मरीजों के लिए भरोसे का पर्याय बन चुका है। यह अस्पताल विशेष रूप से गरीब, मजलूम और असहाय लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के दम पर यहाँ बीमारियों का जड़ से इलाज किया जाता है।

अस्पताल की सबसे खास पहचान इसकी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम है

डॉ. नजमा जलील-महिलाओं की बीमारियों की विशेषज्ञ (गायनोकोलॉजिस्ट) के रूप में क्षेत्र में एक सम्मानित नाम हैं। दूर-दराज़ गांवों और कस्बों से महिलाएं इलाज के लिए उनके पास आती हैं। उनके अनुभव और संवेदनशील व्यवहार ने हजारों मरीजों को नया जीवन दिया है।डॉ. कुलसुम फरीद (MBBS, MS) – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में जानी जाने वाली डॉ. कुलसुम फरीद को जनपद की तेज-तर्रार और कुशल महिला डॉक्टरों में गिना जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी पहचान एक नामी और भरोसेमंद डॉक्टर के रूप में है, जो मरीजों के साथ परिवार जैसा व्यवहार करती हैं।डॉ. तौसीफ अहमद (MBBS, मेडिसिन, नेफ्रोलॉजिस्ट)- किडनी रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन के माहिर डॉक्टर के रूप में डॉ. तौसीफ अहमद की ख्याति सिर्फ आज़मगढ़ जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के ज़िलों से भी मरीज उनके पास इलाज कराने के लिए आते हैं। उनके उपचार से अनेक गंभीर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला है।शिफा अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की सफलता का राज है — अनुभव, आधुनिक उपकरण, किफायती इलाज और मरीजों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण। यही वजह है कि आज यह अस्पताल बिलरियागंज ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल में चिकित्सा सेवा का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।

शिफा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने बढ़ाया स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर, अब और भी आधुनिक सुविधाओं के साथ

आजमगढ़ जनपद का प्रतिष्ठित शिफा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अब पहले से भी बेहतर और आधुनिक सुविधाओं के साथ मरीजों की सेवा में अग्रणी हो गया है। अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरण, अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम तथा 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उनके ही जनपद में मिल रही है।अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ टीम में डा. नजमा जलील (एम.डी. के.टी.जे.) और डा. कुलसूम फरीद (एमबीबीएस, एमएस) जैसी अनुभवी डॉक्टर शामिल हैं, जो सामान्य प्रसव, सिजेरियन सेक्शन, बच्चेदानी का ऑपरेशन, बाँझपन का इलाज, उच्च जोखिम गर्भावस्था प्रबंधन, हार्मोनल परामर्श, अण्डाशय और गर्भाशय के विकार, फाइब्रॉइड एवं पॉलिप हटाने जैसी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।इसके साथ ही डा. तौसीफ अहमद (एमबीबीएस, डीएनबी), नेफ्रोलॉजिस्ट (किडनी रोग विशेषज्ञ) के रूप में मुत्र मार्ग संक्रमण, किडनी/पित्ताशय की पथरी, प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्या, रक्ताल्पता और अन्य गंभीर बीमारियों का विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराते हैं।अस्पताल में नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल और बच्चों का टीकाकरण भी आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाता है। परिवार नियोजन सेवाएं भी यहां उपलब्ध हैं।अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों के निरंतर विश्वास और सम्मान के कारण ही यह विकास संभव हो पाया है। अब शिफा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर न सिर्फ आजमगढ़ बल्कि आस-पास के जिलों के लिए भी एक भरोसेमंद स्वास्थ्य संस्थान बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button