माध्यमिक एसोसिएशन संघ की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन, फूलमालाओं से हुआ स्वागत,रूपेश बने जिला मंत्री जिला उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह

New office bearers selected in the meeting of Secondary Association Union, welcomed with garlands, Rupesh became district minister, District Vice President Rudra Pratap Singh

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक एसोसिएशन संघ की जनपदीय कार्यकारिणी एवं विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों की एक आवश्यक बैठक रविवार को सुबह 11 बजे गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज, भंवरनाथ, आजमगढ़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया।बैठक में बताया गया कि पूर्व में जिला मंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष ने व्यक्तिगत कारणों से संगठन की सदस्यता एवं पद से त्यागपत्र दिया था, जिसे कार्यकारिणी द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है। इस स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार तथा जिला कार्यकारिणी के विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से रिक्त पदों पर नियुक्ति की गई।नए पदाधिकारियों का चयन जिला मंत्री: श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जहानागंज के प्रधान लिपिक रूपेश कुमार सिंह ‘हनी’।जिला उपाध्यक्ष: श्री सुभाष इंटर कॉलेज, कारखिया के सहायक लिपिक रुद्र प्रताप सिंह तथा श्री सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टोडरपुर के सहायक लिपिक कमल नयन सिंह।

जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “जनपद में किसी भी शिक्षणेत्तर कर्मचारी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ अपने सदस्यों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।”
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, चंदन कुमार, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजनाथ यादव, जोगिंदर सिंह, विशाल सिंह, प्रदीप कुमार, गोपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामसेवक यादव, सत्यानंद सिंह, भीम सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button