आजमगढ़ में भाजपा ने धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा

Azamgarh news:BJP took out Tiranga Yatra with great pomp

रिपोर्ट:नरसिहं

पवई/आजमगढ़:आजादी पर्व के उपलक्ष पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली यात्रा में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर निकले आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने किया तिरंगा यात्रा शीतला माता मंदिर से दोपहर 3:00 बजे शुरू हुई जो पवई बाजार मिल्कीपुर रोड होते हुए विकासखंड कार्यालय पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर उसे पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया समापन पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा निकलने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति जगाना है संगठन के कार्यकर्ता हर घर पर तिरंगा ध्वज फहराने के लिए अभियान चलाएं उन्होंने कहा कि संगठन आजादी के पर्व को लेकर के पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकल रहा है इसे लेकर गांव से शहर तक प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज लहराना है देश जब गुलाम था तब अंग्रेजों ने भारत के लोगों पर अत्याचार किए थे देश के बहादुर महापुरुषों ने बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई स्वतंत्रता दिवस आने में गौरव का अनुभव करने और करने का दिन है इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रामसागर सिंह वेद प्रकाश मुन्ना राहुल अग्रहरि अनीता सिंह सारिका सिंह प्रमोद दुबे संतोष पांडे देवेंद्र सिंह जयप्रकाश सिंह महेंद्र कुमार त्यागी दुर्ग विजय सिंह अशोक यादव हिमांशु सिंह राम मणि यादव क्षेत्र से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button