आजमगढ़:घास पे दवा डालने गए सफाई कर्मी को ईट से मार के किया घायल
Azamgarh news:The sanitation worker who went to put medicine on the grass was beaten with a brick

आजमगढ़। अहरौला । अहरौला ब्लॉक के भोगाइचा गांव में बीते दिन मंगलवार को एक सफाई कर्मी को तब ईट से मार के घायल कर दिया गया जब वह भोगाइचा गांव में घास की दवाई की छिड़काव करने गया था । प्रार्थी राजीव चौहान ने बताया की तभी मुझको गांव के पोखरे पर अमरनाथ पुत्र श्रीपत ने मुझे रोक के गाली गलौज देने लगे जब हमने पूछा की क्यू गाली दे रहे हो तब अमरनाथ ने कहा की तुम घास के दवा मेरे खेत में डाल दिए हो और मेरा धान जल गया है तब प्रार्थी ने कहा की मैं उसकी भरपाई कर दुगा लेकिन वो नहीं मारा और मुझे ईट से मार के घायल कर दिए जिससे मुझे काफी चोटे आई है । और मेरे आंख के पास मेरा सिर फूट गया है । वही जब इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया की तहरीर प्राप्त हुई है जांच की जा रही हैं जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।



