आजमगढ़:गाजे-बाजे और देशभक्ति गीतों के बीच नगर पंचायत जहानागंज बाजार द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा

Azamgarh, August 13: Under the door-to-door tricolor campaign, a grand tricolor yatra was organized on Monday in the Nagar Panchayat Jahanganj market under the leadership of Chairman Sarfaraz Ahmed and Executive Officer (EO) Vinay Kumar Mishra. The yatra was started from the Nagar Panchayat office, from where melodious tunes of patriotic songs were resonating on the DJ and behind them hundreds of men and women, holding the tricolor in their hands, were painting the atmosphere in the color of patriotism with the slogans of Bharat Mata Ki Jai and Vande Mataram. The tricolor yatra started from the Nagar Panchayat office and passed through Block Mor, Cattle Shiv Temple and concluded by returning to the office.

आजमगढ़ 13 अगस्त: घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर पंचायत जहानागंज बाजार में चेयरमैन सरफराज अहमद और अधिशासी अधिकारी (ईओ) विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय से हुआ, जहाँ से आगे-आगे डीजे पर देशभक्ति गीतों की मधुर धुन गूंज रही थी और पीछे-पीछे सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग रहे थे।तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से चलकर ब्लॉक मोड़, मवेशी शिव मंदिर होते हुए पुनः कार्यालय पर आकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान लोगों में अद्भुत उत्साह और जोश देखने को मिला।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज अहमद, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक रमेश श्रीवास्तव, मेहंदी , सुमंत चौहान प्रशांत सिंह मंटू सिंह, सुधीर, वसीम,राकेश यादव हरि ओम बृजेश राजभर वीर बहादुर सिंह धनंजय सिंह प्रवीण सिंह निखिल सिंह गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। देशभक्ति के रंग में सराबोर यह तिरंगा यात्रा नगरवासियों के लिए प्रेरणादायक बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button