आजमगढ़:हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम प्रधान ने घर-घर जाकर बांटे राष्ट्रीय ध्वज

Azamgarh news:Under the Har Ghar Tiranga Abhiyan, the village head distributed national flags door to door

आजमगढ़ 14 अगस्त:अहरौला, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरादुबे के चौंफला एवं जेरोपुर गांव में एक विशेष पहल देखने को मिली। ग्राम प्रधान पूरा दुबे शत्रुघ्न कन्नौजिया  एवं ब्लॉक अहरौला के संयुक्त नेतृत्व में गांव के प्रत्येक घर में स्वयं जाकर राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए।ग्राम प्रधान शत्रुघ्न कन्नौजिया  ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि गांव का हर परिवार इस गौरवपूर्ण अभियान में भाग ले और 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराए।गांव  में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। ग्रामीणों ने तिरंगे को पाकर गर्व महसूस किया और सरकार के इस प्रयास की सराहना की।ग्राम प्रधान शत्रुघ्न कन्नौजिया  ने स्वयं हर घर तक पहुंचकर तिरंगे वितरित किए और ध्वज के सही उपयोग व संहिता की जानकारी भी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराएं और उसके प्रति आदर बनाए रखें।इस अभियान से गांव में देशभक्ति की भावना और भी प्रबल हुई है। हर घर पर लहराता तिरंगा गांव की एकता और देश के प्रति समर्पण को दर्शा रहा है।इस मौके पर ग्राम पंचायत के अन्य सदस्य बबलू , हवलदार , रामचेत , भी सक्रिय रहे।पुरादुबे गांव हर घर तिरंगा अभियान में एक उदाहरण बनकर उभरा है, जहां जन-भागीदारी और नेतृत्व ने एक सकारात्मक संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button