Azamgarh news:बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

Azamgarh:79th Independence Day celebrated with great joy

अहरौला/आजमगढ़। अहरौला ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं, स्कूलो परिसर में सामुदायक स्वस्थ केंद्र वा अहरौला थाना परिसर में 15 अगस्त के दिन को बड़े ही धूमधाम और शांति तरीके से मनाया गया । स्कूल के छोटे छोटे बच्चो के द्वारा तिरंगा रैली भी निकाली गई जो लोगो को अपने ओर आकर्षित कर रही था । इसी कड़ी में सकरकोला ग्राम प्रधान संतोष कुमार के द्वारा पंचायत भवन पे झंडा फहराया गया और राष्ट्रगान गा कर लोगो को मिठाई वितरण की है । तो वही सहुवल ग्राम प्रधान सोविन्द राजभर के द्वारा कंपोजिट विद्यालय असिलाई में झंडारोहण कर राष्ट्रगान गा कर 15 अगस्त को मनाया गया । इसके अतिरिक्त अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक मोहनलाल के द्वारा झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गा कर 15 अगस्त को मनाया गया । तो वही पूरादुबे के ग्राम प्रधान के शत्रुघ्न कन्नौजिया के द्वारा भी अपने पंचायत भवन पर झंडा फहराकर राष्ट्रगान कर 15 अगस्त को मनाया गया । अहरौला थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार के द्वारा भी झंडारोहण कर राष्ट्रगान गा के 15 अगस्त को बड़े धूमधाम से मनाया गया । इनके साथ साथ अंबेडकर नगर के भियांव शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुराबदलही के प्रधानाचार्य रामप्रवेश पांडे के द्वारा भी झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाकर और बच्चों में मिठाई का वितरण करवा के 15 अगस्त को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । तो वही समाज सेवी अभिषेक उपाध्याय के द्वारा भी कई विद्यालय में जाकर झंडारोहण किया गया और उनके द्वारा बच्चो में मिठाई भी बाटी गई और बच्चो को खूब मन लगा कर पढ़ने और आगे बढ़ने की भी बात कही । यशवंत चौबे के द्वारा भी 15 अगस्त के दिन की लोगो को बधाई दी गई और लोगो के मंगल कामना की प्रार्थना की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button