न्यू लोटस ग्रुप ने तिरंगा फहराकर हर्षोल्लास के साथ मनाया आजादी का पर्व
Azamgarh news:New Lotus Group celebrates Independence Day with triumph

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज नगर पालिका अंतर्गत स्थित गोरिया बाजार में न्यू लोटस ग्रुप के विद्यालय में 15 अगस्त के पावन पर्व पर विद्यालय परिवार द्वारा तिरंगा पहरा कर आजादी का पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।झंडारोहण में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका बिलरियागंज के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा तथा पवन कुमार यादव व विद्यालय व्यवस्थापक संदीप चौरसिया धीरज कुमार सिंह तथा विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ विद्यालय की छात्र-छात्राएं भी मौजूद थी।इस मौके पर संदीप चौरसिया ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बच्चे ही देश के कर्णधार हैं किसी भी देश के भविष्य का दससा और दिशा बच्चों के ऊपर डिपेंड करता है । यह आगे चलकर देश की आन बान शान के लिए अपने-अपने तरीके से देश की रक्षा करते हैं।उन्होंने कहा कि आज हम जो 15 अगस्त को आजादी का पर्व मना रहे हैं इस आजादी की प्राप्ति के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है और कितनी माता बहनों के सिंदूर उजड़ गए साथ ही साथ देश के अमर जवानों ने इस देश की रक्षा के लिए भारत के दुश्मनों को नकुरों चना चबाए । जब चारों तरफ से भारत के दुश्मन परास्त होने लगे तो अपनी जान बचाकर भारत को छोड़कर भागे। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे देश में कुछ फिरका परस्त लोग हैं जो देश के अमन चैन शांति को बदनाम करना चाहते हैं। लेकिन हम यहां उपस्थित सभी सज्जनों से और बच्चों से निवेदन करेंगे की आप लोग देश की एकता और अखंडता के लिए मिलजुल कर रहिएगा और दूसरों को नसीहत भी दीजिएगा क्योंकि न्यू लोटस ग्रुप एकता पर विश्वास करता है अनेकता पर नहीं।
इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बिलरियागंज हाजी मोहम्मद आरिफ, धीरज सिंह व विद्यालय परिवार से समर फ़िरदौस,ममता विश्वकर्मा,साहित आदि लोग मौजूद थे।अंत मे डायरेक्टर सुजीत चौरसिया व संतोष चौरसिया ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।



